प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं थैंक्सगिविंग इवेंट की प्यारी तस्वीरें, निक जोनस-मालती मैरी संग बिताया क्वालिटी टाइम

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 30, 2025, 11:57 AM IST

Priyanka Chopra Latest Post: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल ने थैंक्सगिविंग इवेंट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के साथ नजर आ रही हैं। तो चलिए देखते हैं ये फोटोज...

Priyanka Chopra Latest Post: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी अपने परिवार से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक नई पोस्ट शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा की नई पोस्ट में क्या खास है, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Priyanka Chopra Latest Post

Image Source: Priyanka Chopra Instagram

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की नई पोस्ट

एक्टर प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर खबरों में आ गई है, इसकी वजह एक्ट्रेस की नई पोस्ट जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस पोस्ट में थैंक्सगिविंग 2025 इवेंट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के साथ नजर आ रही हैं। थैंक्सगिविंग 2025 इवेंट की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा ने एक प्यारे से कैप्शन के साथ शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

End of Feed