Priyanka Chopra Spend Time with Arpita Khan: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की लाडली बेटी मालती मैरी( Malti Marie) और अर्पिता खान ( Arpita Khan) की बेटी आयात नजर आ रही है। मालती और आयात साथ में खेल रही हैं और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर घूमती नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने अर्पिता को कहा है कि देखो ये दोनों कितनी पक्की सहेलियाँ हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों की ये प्यारी वीडियो वायरल हो रही है।
प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) अपनी नई एक्शन-कॉमेडी फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट के लिए चर्चामें बनी है जो हाल ही में अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। अपने बीजी शेड्यूल के बावजूद, हमारी ग्लोबल स्टार हमेशा अपनी बेटी मालती मैरी( Malti Marie) और पति निक जोनास( Nick Jona) के साथ क्वालिटी टाइम बिताना नहीं भूलती । अपनी लेटेस्ट स्टोरी में उन्होंने बताया कि वह सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा और उनकी बेटी से मिलीं। प्रियंका-मालती ने दोस्त अर्पिता और उनकी बेटी के साथ समय बिताया अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर, पीसी ने घर के अंदर जाते समय मालती की आयत का हाथ पकड़कर एक प्यारी क्लिप शेयर की। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन दिया, "आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा अर्पिता खान शर्मा। हमारी बेटियाँ बहुत अच्छी दोस्त हैं। वहीं दूसरी तरफ अर्पिता खान ने भी प्रियंका चोपड़ा की स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा है "बिल्कुल हमारी बेटियां बेस्ट फ्रेंड हैं"।
बात करें प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) के वर्क फ्रन्ट की तो वह जल्द ही हिन्दी फिल्म में नजर आने वाली हैं। वह साउथ एक्टर महेश बाबू के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। फिल्म को एस एस राजामौली ने डायरेक्ट किया है। फैंस को प्रियंका का बॉलीवुड में एंट्री का बेसब्री से इंतजार है।
