Priyanka Chopra and Nick Jones Romantic Moment: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत रही हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने बिजी शेड्यूल के बीच फैमिली के साथ भी क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ कुछ रोमांटिक फोटोज भी शेयर की हैं। निक जोनम भी अपने बिजी शेड्यूल के बीच प्रियंका और अपनी फैमिली के साथ समय बिताते हैं। आज 24 नवंबर को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने साथी और उनकी बेटी मालती के साथ ठंडे रविवार का आनंद लेते हुए सुंदर दृश्य साझा किए। यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फोटो देख भड़के फैंस, कहा-'तुम लोगों के चक्कर में ही..'
संडे को प्रियंका ने यूं मनाया फन डे
प्रियंका चोपड़ा के लिए संडे को अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट किया है। प्रियंका एक पार्क में फैमिली के साथ ये रोमांटिक पल एंजॉय कर रही हैं। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर संडे की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वह इस समय लंदन में हैं और अपनी जिंदगी जी रही हैं।

इसके साथ ही वह एक वीडियो भी शेयर करती हैं, जिसमें उनके पीछे निक नजर आ रहे हैं और दोनों एक साथ रोमांटिक पल बिताते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की इस जोड़ी की कोफी पसंद किया जा रहा है।
