Priyanka Chopra Viral Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एसएसएबमी29 (SSMB29 ) यानी ग्लोबट्रॉटर (Globetrotter) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का नया लुक खूब वायरल हो रहा है। इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इन सब के बीच अब प्रियंका चोपड़ा का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा एकदम नए अंदाज में नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा के नए वीडियो में क्या खास है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
Image Source: Pousada By The Beach Instagram
गोवा पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह प्रियंका चोपड़ा की कोई फिल्म नहीं एक वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को देखने के बाद लोग बस देखते रह गए। इस वायरल हो वीडियो में प्रियंका चोपड़ा गोवा में नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इसमें एकदम नए लुक में नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने येलो ड्रेस के साथ काला चश्मा लगा रखा था। प्रियंका चोपड़ा का ये लुक लोगों का दिल लूट रहा है। प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। अब बिना देर किए एक नजर डालते हैं प्रियंका चोपड़ा की वायरल वीडियो पर।
यहां देखें प्रियंका चोपड़ा का वायरल वीडियो
साउथ एक्टर संग मचाएंगी धमाल
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस वीडियो के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म एसएसएबमी29 में नजर आने वाली हैं। एसएस राजामौली (S S Rajamouli) के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ महेश बाबू (Mahesh Babu) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) अहम रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साल 2027 में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म के साथ प्रियंका चोपड़ा काफी लंबे समय के बाद इंडियन सिनेमा में वापसी कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के वायरल वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
