Priyanka Chopra on Bollywood: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के बयान भी खूब वायरल होते हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा का एक नया बयान सामने आया है, जिसमें वो एक बार फिर बॉलीवुड पर निशाना साधती हुई नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए बयान में क्यो बोल दिया जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
Image Source: IMDb
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को लेकर कही ये बात
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह प्रियंका चोपड़ा का एक बयान है जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। News 18 की रिपोर्ट के मुताबिक एक इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स (Purple Pebble Pictures) शुरू करने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड 'आउटसाइडर्स' के लिए बेहद 'क्लोज्ड ऑफ' है, खासकर जो फिल्म फैमिलीज से नहीं आते। एक्ट्रेस ने बताया कि '2000 में मैंने ब्यूटी पेजेंट जीता, जिसने मुझे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लॉन्च किया। 2002 में मैंने हिंदी और तमिल फिल्मों में काम शुरू किया। लेकिन बॉलीवुड उस वक्त बाहरी लोगों के लिए बंद था। यहां जेनरेशनल एक्टर्स, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स हैं। इंडस्ट्री में घुसना और कास्ट होना आसान नहीं था। लेकिन मैंने हार नहीं मानी। मैंने किसी तरह जगह बनाई। फिर मैंने पर्पल पेबल पिक्चर्स शुरू किया, ताकि वो मौका दूं जो मुझे कभी नहीं मिला। मैं उन फिल्ममेकर्स और राइटर्स को मौका देना चाहती थी, जिन्हें बड़े बजट की फिल्में नहीं मिलतीं।'
साउथ की इस फिल्म में मचाएंगी धमाल
प्रियंका चोपड़ा अपने इस इंटरव्यू के अलावा अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी29 (SSMB29) को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू (Mahesh Babu) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।
