Priyanka night out with daughter Malti: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने ग्लैमरस अंदाज से हमेशा फैंस के होश उड़ाए हैं। यही कारण है कि प्रियंका के फैशन सेंस की हमेशा तारीफ होती है। फैशन के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा लाइफ एन्जॉय करने के मामले में भी किसी से पीछे नहीं रहती हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा लंदन शहर का लुफ्त उठा रही हैं। यहा वो अपनी आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीती रात प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती और मैनेजर अंजुला आचार्य साथ आउटिंग की, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) की मैनेजर अंजुला आचार्य ने एक्ट्रेस और उनकी बेटी माल्टी मैरी के साथ आउटिंग की तस्वीर साझा की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'लंदन की रात मेरी पसंदीदा गर्ल के साथ।' इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा ने सफेद रंग का बेहद खूबसूरत बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई हैं और अपनी बेटी माल्टी को गोद में उठाई हुई हैं। माल्ती ने काले रंग का जम्पसूट पहना हुआ है और हमेशा की तरफ वह बेहद क्यूट लग रही हैं।

Priyanka chopra late night outing with daughter Malti Marie
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपनी जासूसी थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं। इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा नाडिया की भूमिका में हैं। इस सीरीज के अलावा प्रियंका चोपड़ा 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' में इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ भी नजर आएंगी।
