वर्ल्ड सिनेमा

आंखों के नीचे काले घेरे, मुरझाया चेहरा, एयरपोर्ट से वायरल हुई प्रियंका चोपड़ा की नो-मेकअप सेल्फ़ी, लोगों ने कहा- मान लो...

Priyanka Chopra No-Makeup Selfie: एक्ट्रेस अक्सर सज-धजकर मेकअप के साथ रेडी रहती हैं। ऐसा बेहद कम होता है जब फैंस उन्हें बिना मेकअप के देखते हों किसी भी हसीना को बिना मेकअप के देखना एक दूसरी दुनिया जैसा लगता है और जब वह इस तरह से सामने आती हैं तो लोग सवाल पर सवाल करते हैं।

Image

Image Source: Reddit

Priyanka Chopra No-Makeup Selfie: ग्लोबल स्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) जल्द ही एक इंडियन फिल्म करने वाली है। जिसके सिलसिले में वह अक्सर इंडिया आती रहती है। कुछ महीने पहले वह हैदराबाद आई थी। फिल्म के शूट के साथ-साथ उन्होंने कई इवेंट भी अटेंड किए थे। अब हैदराबाद एयरपोर्ट से उनकी एक फोटो सामने आई है। जिसमें वह बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। उनकी ये फोटो किसी फैन के साथ हैं जो जल्दबाजी में ली गई नजर पड़ रही है। फोटो सामने आने के बाद प्रियंका चोपड़ा लोगों के निशाने पर आ गई। अब लोग कह रहे हैं कि हमारे फेवरेट स्टार की उम्र बढ़ रही है, यकीन करना होगा। आइए नजर डालते हैं इस सेल्फ़ी पर

एक फैन ने प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra Jonas) के साथ ली हुई एयरपोर्ट सेल्फ़ी शेयर की है। इस सेल्फ़ी में प्रियंका चोपड़ा बिना किसी मेकअप के नजर आ रही है। उन्होंने सिर पर टोपी पहनी हुई है और वह नाइट वियर में है। प्रियंका की आँखों के नीचे डार्क सर्कल नजर आ रहे हैं और उनका चेहर मुरझाया हुआ लग रहा है। जिसे देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि हमारे फेवरेट एक्ट्रेस की उम्र बढ़ रही है। और यह स्वीकार करना होगा कि ये लोग बूढ़े हो गए हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि सेल्फ़ी का एंगल सही नहीं है जिस वजह से प्रियंका ऐसी लग रही है।

बात करें प्रियंका चोपड़ा की उम्र की तो तो वह 43 साल की हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी डस्की ब्यूटी और स्टाइलिश फैशन के लिए जानी जाती है। जल्द ही प्रियंका चोपड़ा एसएस राजमौली की फिल्म में नजर आने वाली है। जिसका टाइटल अभी अनाउन्स होना बाकि है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article