The Bluff की शूटिंग के दौरान Priyanka Chopra के पैर में लगी चोट, ‘देसी गर्ल’ के वीडियो देख दुखी हुए फैंस

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 27, 2024, 03:52 PM IST

Priyanka Chopra injured while shooting for The Bluff: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने पैर में लगी चोट को दिखाती हुई नजर आ रही हैं।

Priyanka Chopra injured while shooting for The Bluff: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने फैंस संग लाइफ के अपडेट्स को शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' (The Bluff) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म से सेट प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आईं हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो चोटिल नजर आ रही थीं। प्रियंका के फेस पर चोट दिखाई दी थीं। अब इसके बाद प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के पैर पर चोट नजर आ रही है।

End of Feed