वर्ल्ड सिनेमा

सालों बाद बॉलीवुड में लौट रही है देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, बातों-बातों में दे डाला मूवी का हिंट, खुशी से झूमे फैंस

Priyanka Chopra Confirm entry in Bollywood: ​​​​हालाँकि प्रियंका ने अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म का नाम नहीं बताया, लेकिन खबरों के अनुसार, अभिनेत्री का अगला प्रोजेक्ट SSMB 29 है । प्रियंका कथित तौर पर शूटिंग के लिए अक्सर भारत आती रही हैं। आइए बताते हैं उन्होंने फिल्म पर क्या अपडेट दी है।

Image

Image Source: Priyanka Chopra Instagram

Priyanka Chopra Confirm entry in Bollywood: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। उनकी ये फिल्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है। प्रियंका चोपड़ा( Priyank Chopra) ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की चर्चा की। प्रियंका चोपड़ा ने उस बात खुलासा किया जिसका कई सालों से फैंस को इंतजार था। जी हाँ प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हिन्दी मूवी करने जा रही है। वह बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। उनकी इस जानकारी ने फैंस का दिल गार्डन-गार्डन कर दिया। अब वह महेश बाबू( Mahesh Babu) के साथ मूवी करेंगी या ऋतिक रोशन के साथ कृष 4 ( Krrish 4) आइए बताते हैं फिल्म से जुड़ी अपडेट

इस मूवी में नजर आएगी प्रियंका चोपड़ा

इस पर रिएक्ट करते हुए,अभिनेत्री ने कहा, ठीक है, मैंने अभी कहा कि मैं एक भारतीय फिल्म कर रही हूँ। बाकी आप अंदाज़ा लगा सकते हैं, लेकिन मैं इसे लेकर उत्साहित हूँ।

हालाँकि प्रियंका ने अपनी अगली भारतीय फिल्म का नाम नहीं बताया, लेकिन खबरों के अनुसार, अभिनेत्री का अगला प्रोजेक्ट SSMB 29 है । प्रियंका कथित तौर पर शूटिंग के लिए अक्सर भारत आती रही हैं। और अगर फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो जाए तो हमें कोई हैरानी नहीं होगी। इस फिल्म के अलावा प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) का नाम कृष 4( Krrish 4) के लिए भी सामने आया है। अब देखना यह है कि वह अपनी किस फिल्म की घोषणा करती हैं। उन्हें दोबारा से बॉलीवुड में वापसी करते देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। बता दें कि इसी इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था कि वह बॉलीवुड को मिस करती हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article