वर्ल्ड सिनेमा

Priyanka Chopra ने व्हाइट बिकिनी पहनकर Nick Jonas संग सेलीब्रेट किया New Year 2024, PICS हुईं लीक

Priyanka in white bikini in new year party: हॉलीवुड कलाकार निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी करने के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) विदेश में जिंदगी गुजार रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के फैंस को समय-समय पर उनकी पिक्स देखने को मिलती रहती हैं, जिनसे पता चलता है कि देसी गर्ल की जिंदगी में क्या चल रहा है। आइए आपको प्रियंका की लेटेस्ट पिक दिखाते हैं...

Image

Priyanka Nick

Priyanka in white bikini in new year party: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया और फैंस के साथ सेलीब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए। कैटरीना कैफ से लेकर अजय देवगन समेत सभी बड़े कलाकारों ने फैंस को अपने न्यूईयर 2024 सेलीब्रेशन की झलक शेयर की तो देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कैसे पीछे रह जाती। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के न्यूईयर सेलीब्रेशन की तस्वीरें भी आ गई हैं, जिनमें वो अपने पति निक जोनस के साथ दिखाई दे रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ मनाया न्यूईयर 2024

अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जो तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, उनमें वो पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ दिखाई दे रही हैं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें मैक्सिको की हैं। निकयंका न्यूईयर सेलीब्रेट करने के लिए बेटी मालटी के साथ मैक्सिको गए थे। जो तस्वीरें प्रियंका की वायरल हो रही हैं, उनमें वो पति निक की बाहों में दिखाई दे रही हैं।

व्हाइट बिकिनी में दिखीं देसी गर्ल

मैक्सिको से सामने आई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा व्हाइट बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। देसी गर्ल हमेशा की तरह अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। उनका बोल्ड अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है, जिस कारण वो लगातार तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं और देसी गर्ल के हुस्न की तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा उम्र के साथ और भी हसीन होती जा रही हैं। वैसे आपको देसी गर्ल की तस्वीरें कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article