प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया बर्थडे, बेटी मालती संग दिए पोज

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 18, 2025, 09:12 AM IST

Priyanka Chopra Birthday Celebration: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज 43 साल के हो गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बर्थडे के मौके पर अपनी एक खास पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। तो चलिए देखते हैं ये पोस्ट।

Priyanka Chopra Birthday Celebration: बॉलीवुड और हॉलीवुड की क्वीन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 18 जुलाई 2025 को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा को फैंस लेकर स्टार्स तक विश करते नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की फोटोज और वीडियो शेयर कर लोग एक्ट्रेस को बधाई देते दिखाई दिए। इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज और वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ दिखाई दीं। तो चलिए जानते हैं इन फोटोज और वीडियो में क्या खास है।

Priyanka chopra Birthday Celebration

Image Source: Priyanka Chopra/ Instagram

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बर्थडे सेलिब्रेशन झलक

प्रियंका चोपड़ा ने अपना 43वां जन्मदिन ऑस्ट्रेलिया में धूमधाम से मनाया और उनके इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के साथ एक खास बीच एंजॉय किया। प्रियंका चोपड़ा की इन फोटोज और वीडियो में कई खास पल कैद हुए। वीडियो में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा लिप किस करते नजर आए। तो वहीं कई फोटोज में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी संग क्यूट मोमेंट्स शेयर करती नजर आईं। प्रिंयका चोपड़ा की इस पोस्ट ने आते ही सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। इस पोस्ट के साथ प्रियंका चोपड़ा ने एक कैप्शन भी शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

End of Feed