वर्ल्ड सिनेमा

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया बर्थडे, बेटी मालती संग दिए पोज

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 18, 2025, 09:12 AM IST

Priyanka Chopra Birthday Celebration: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज 43 साल के हो गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बर्थडे के मौके पर अपनी एक खास पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। तो चलिए देखते हैं ये पोस्ट।

Image

Image Source: Priyanka Chopra/ Instagram

Priyanka Chopra Birthday Celebration: बॉलीवुड और हॉलीवुड की क्वीन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 18 जुलाई 2025 को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा को फैंस लेकर स्टार्स तक विश करते नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की फोटोज और वीडियो शेयर कर लोग एक्ट्रेस को बधाई देते दिखाई दिए। इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज और वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ दिखाई दीं। तो चलिए जानते हैं इन फोटोज और वीडियो में क्या खास है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बर्थडे सेलिब्रेशन झलक

प्रियंका चोपड़ा ने अपना 43वां जन्मदिन ऑस्ट्रेलिया में धूमधाम से मनाया और उनके इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के साथ एक खास बीच एंजॉय किया। प्रियंका चोपड़ा की इन फोटोज और वीडियो में कई खास पल कैद हुए। वीडियो में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा लिप किस करते नजर आए। तो वहीं कई फोटोज में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी संग क्यूट मोमेंट्स शेयर करती नजर आईं। प्रिंयका चोपड़ा की इस पोस्ट ने आते ही सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। इस पोस्ट के साथ प्रियंका चोपड़ा ने एक कैप्शन भी शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

बॉलीवुड में किया है राज

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से है जिनका एक समय तक सिक्का चलता था। अब काफी समय से प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की फिल्मों से दूर हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की बर्थडे पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article