क्रिसमस से पहले ही पति निक जोनस के लिए सांता क्लॉस बनीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती ने बनाई कुकीज

Priyanka Chopra and Nick Jonas Christmas Celebration: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी फैमिली के साथ हॉलिडे एंजॉय करती हुई दिख रही हैं। क्रिसमस से पहले ही एक्ट्रेस पति निक जोनस को सांता क्लॉस बन गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं इन बेहद प्यारी तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas Christmas Celebration: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) इन दिनों अपना ग्लोबल स्टारडम एंजॉय कर रही हैं। प्रिंयका और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दा में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में नजर आए हैं। जिसके बाद अब वह अपने घर, अमेरिका वापस लौट आए हैं। प्रियंका ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह अपने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करती हुई दिख रही हैं। इन फोटोज में प्रियंका अपने पति निक की सांता क्लॉस बनी हुई हैं। वही उनकी बेटी मालती मैरी जोनस भी काफी क्यूट दिख रही हैं। यहां इन वायरल तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के रिश्तेदारों के घर शादी अटेंड करने पहुंचीं कृति सेनन, MS Dhoni और साक्षी भी रहे मौजूद

Priyanka chopra and Nick Jonas Christmas Celebration

Priyanka chopra and Nick Jonas Christmas Celebration

प्रियंका और निक ने शुरू किया क्रिसमस सेलिब्रेशन

पहली तस्वीर में, प्रियंका और निक जोनास एक-दूसरे की तरफ बड़े प्यार भरे अंदाज से देख रहे हैं। इस बीच प्रिंयका को सांता क्लॉस के गेट अप में देखा जा सकता है। मेज पर कई लाल मोमबत्तियां और फूल रखे हुए हैं। फोटो में प्रियंका लाल और सफेद रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं, वहीं निक ने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहना हुआ है।

End of Feed