वर्ल्ड सिनेमा

रणबीर कपूर संग लगाए सिगरेट के कश....., Mahira Khan को रो-रोकर काटने पड़े थे दिन-रात, अब जाकर बताया सच

Mahira Khan react on Viral Pic with Ranbir Kapoor: माहिरा खान ( Mahira Khan) ने हाल ही में इंटरव्यू में उस वक्त का जिक्र किया जब रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) के साथ उनकी फोटो वायरल हुई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि वह दौर उनके जीवन का सबसे बुरा था ।

Image

Mahira Khan React on Viral Pic with Ranbir Kapoor

Mahira Khan react on Viral Pic with Ranbir Kapoor: पाक अभिनेत्री माहिरा खान ( Mahira Khan) को आज कौन नहीं जानता। पाकिस्तान की सबसे सफल अभिनेत्री कही जाने वाली एक्ट्रेस को एक समय भारत में बैन कर दिया गया था। माहिरा खान बॉलीवुड में शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) के साथ नजर आई थी, उसके बाद मानो वह गायब ही हो गई हों। बॉलीवुड में आने के बाद माहिरा खान की इमेज पर ऐसा धब्बा लगा था जो आज तक नहीं मिट सका है। दरअसल रणबीर कपूर संग माहिरा की ऐसी फोटो वायरल हुई थी जिसने बवाल काट दिया था। अब जाकर सालों बाद माहिरा ने इसपर चुप्पी तोड़ी है।

माहिरा खान ( Mahira Khan) ने हाल ही में बीबीसी के साथ इंटरव्यू में उस वक्त का जिक्र किया जब रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) के साथ उनकी फोटो वायरल हुई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि वह दौर उनके जीवन का सबसे बुरा था। पाक एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्हें लगा अब मेरा करियर खत्म हो गया, मेरी लाइफ खत्म हो गई और सब कुछ बर्बाद हो गया। माहिरा ने बताया कि उस समय उनके साथ एकसाथ कई ऐसी चीज़े हुई जिसने मुझे तोड़कर रख दिया। इंडिया में बैन होना, तलाक होना और बच्चा होना, इसी के साथ मेरी ऐसी फोटो वायरल हुई। एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय मैं दिन-रात बिस्तर पर रोती रहती थी। मैंने बहुत मुश्किल से वह समय निकाला था, मीडिया में हर रोज मेरे बारे में ऐसे आर्टिकल आते थे जिसने मुझे परेशान कर दिया था।

रणबीर-माहिरा की सिगरेट पीते हुए वायरल हुई थी पीक

दरअसल आल 2017 में सोशल मीडिया पर एक फोटो आई थी जिसमें पाक एक्ट्रेस माहिरा खान बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) के साथ सिगरेट पी रही हैं। इस फोटो में माहिरा व्हाइट शॉर्ट ड्रेस पहने हुए हैं और अमेरिका की गलियों में घूमते नजर आ रही हैं। माहिरा खान की यह तस्वीर जब सामने आई तो हर जगह हल्ला मच गया था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article