Priyanka Chopra and Nick Jonas Christmas Celebration: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) इन दिनों अपना ग्लोबल स्टारडम एंजॉय कर रही हैं। प्रिंयका और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दा में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में नजर आए हैं। जिसके बाद अब वह अपने घर, अमेरिका वापस लौट आए हैं। प्रियंका ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह अपने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करती हुई दिख रही हैं। इन फोटोज में प्रियंका अपने पति निक की सांता क्लॉस बनी हुई हैं। वही उनकी बेटी मालती मैरी जोनस भी काफी क्यूट दिख रही हैं। यहां इन वायरल तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के रिश्तेदारों के घर शादी अटेंड करने पहुंचीं कृति सेनन, MS Dhoni और साक्षी भी रहे मौजूद
प्रियंका और निक ने शुरू किया क्रिसमस सेलिब्रेशन
पहली तस्वीर में, प्रियंका और निक जोनास एक-दूसरे की तरफ बड़े प्यार भरे अंदाज से देख रहे हैं। इस बीच प्रिंयका को सांता क्लॉस के गेट अप में देखा जा सकता है। मेज पर कई लाल मोमबत्तियां और फूल रखे हुए हैं। फोटो में प्रियंका लाल और सफेद रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं, वहीं निक ने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहना हुआ है।
बेहद क्यूट है प्रियंका-निक की बेटी मालती
प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, 'होम'। प्रियंका ने अपने पेट डॉग की भी झलक शेयर की है। एक तस्वीर में प्रियंका और निक की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को क्रिकेट बैट के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है, इसके साथ ही वह कुकीज भी बेक करने की कोशिश में लगी हुई हैं। प्रियंका और निक की ये प्यारी फैमिली फोटोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं।
