प्रिटी लिटिल बेबी सिंगर कोनी फ्रांसिस ने 87 उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, दोस्त ने सोशल मीडिया पर शेयर की दुखद खबर

Coonie Francis Death: प्रीटी लिटिल बेबी जिस गाने ने सोशल मीडिया पर रील की बाढ़ ला दी थी, वो सिंगर अब इस दुनिया में नहीं रही। हाल ही में उनका निधन हो गया है। जिसकी खबर से फैंस हताश है। अपनी प्यारी सी आवाज के लिए जानी जाने वाली ये सिंगर हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गई।

Coonie Francis Death: प्रिटी लिटिल बेबी और स्टुपिड क्यूपिड जैसे हिट गानों के लिए मशहूर दिग्गज गायिका और अभिनेत्री कोनी फ्रांसिस( Coonie Francis) का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 16 जुलाई से वह हॉस्पिटल में एडमिट थी। उन्हें तेज़ दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद उनकी हालत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। इस दुखद खबर की पुष्टि उनके पुराने दोस्त रॉन रॉबर्ट्स ने की। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि सिंगर अब दुनिया में नहीं रही

Coonie Francis Death

Image Credit: Imdb

सिंगर के दोस्त ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुलिखा, "बहुत भारी मन से बता रहा हूँ कि मेरी प्यारी दोस्त कोनी फ्रांसिस( Coonie Francis) अब हमारे बीच नहीं रहीं। मुझे यकीन है कि वो चाहतीं कि उनके फैंस इस बात को सबसे पहले जानें।" कोनी ने इसी महीने की शुरुआत में अपनी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। 2 जुलाई को उन्होंने बताया था कि तेज दर्द की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 4 जुलाई के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था। वह अपने फैंस के बीच जश्न मनाती नजर आई थी। उनके आखिरी पोस्ट की बात करें तो उन्होंने 4 जुलाई को किए गए अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, "आज एक अच्छी नींद के बाद मैं खुद को थोड़ा बेहतर महसूस कर रही हूं। इस मौके पर मैं आप सभी को 4 जुलाई की शुभकामनाएं देना चाहती हूं।"

End of Feed