Pirates Of the Caribbean एक्टर Tamayo Perry ने शार्क अटैक में गंवाई जान, 49 की उम्र में कहा दुनियां को अलविदा

Pirates Of the Caribbean Actor Tamayo Perry Died: 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' स्टार तामायो पेरी का ने 49 साल की उम्र में दुनिया को अलिवदा कह दिया है। एक्टर ने हवाई में बीच पर सर्फिंग करते वक्त एक शार्क अटैक में अपनी जान गंवा दी है। इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी हैरान हो गए हैं।

Pirates Of the Caribbean Actor Tamayo Perry Died: 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' स्टार तामायो पेरी का हवाई में निधन हो गया है। होनोलूलू आपातकालीन चिकित्सा सेवा के अनुसार, 'ब्लू क्रश' और 'चार्लीज एंजल्स: फुल थ्रॉटल' में अपने रोल के लिए जाने जाने वाले एक्टर की शार्क अटैल में जान चली गई है। रविवार, 23 जून की दोपहर को एक्टर को गॉट बीच के पास एक घातक शार्क हमले का सामना करना पड़ा है। स्काई न्यूज के अनुसार, ओशन सेफ्टी लाइफगार्ड और सर्फिंग को पसंद करने वाले तमायो पेरी पर हवाई में गोट द्वीप के पास ओहू में एक शार्क ने हमला किया था।

End of Feed