Paul Maslansky Death: 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गया ये हॉलीवुड प्रोड्यूसर, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Paul Maslansky Death: हॉलीवुड की क्लासिक फिल्म पुलिस अकेडेटी के प्रोड्यूसर पॉल मसलांस्की का निधन हो गया है। उन्होंने हाल ही में 91 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बीच पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई हैं। यहां इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

Paul Maslansky Passes Away: हॉलीवुड एक्टर पॉल मसलांस्की (Paul Maslansky) कई बेहतरीन फिल्मों को प्रोड्यूस करने के लिए जाने जाते हैं। उनका हाल ही में निधन हो गया है। फिल्मों को प्रोड्यूस करने के साथ ही पॉल एक बेहतरीन राइटर भी थे। मसलांस्की की कुछ सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक पुलिस अकेडेमी को फैंस आज भी काफी पसंद करते हैं। यह क्लासिक फिल्म साल 1984 में रिलीज हुई थी। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन की बंपर कमाई से 400 करोड़ी बनी पुष्पा 2, RRR को भी छोड़ा पीछे

Paul Maslansky Death

एक लेखक तौर पर पॉल के साथ काम करने वाले पैट प्रॉफ्ट ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए प्रोड्यूसर के निधन का खुलासा किया है। 6 दिसंबर, 2024 को एक पोस्ट अपलोड करते हुए, फिल्म निर्माता के साथ अपने दिनों को याद करते हुए, प्रोफेसर ने कहा कि वह पॉल मसलांस्की से मिलने के लिए 'आभारी' हैं।

End of Feed