वर्ल्ड सिनेमा

Paris Fashion Week: Aishwarya Rai ने Simone Ashley और Camila Cabello संग की मस्ती, बेटी आराध्या भी आई नजर

Paris Fashion Week: पैरिस फैशन वीक में भारतीय एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और आलिया भट्ट नजर आ रही हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह एक्ट्रेस सिमोन ऐश्ली और सिंगर कैमिला कैबेल्लो के साथ नजर आ रही हैं। यहां इनपर एक नजर डालते हैं।

Image

Aishwarya Rai at Paris Fashion Week

Aishwarya Rai Bachchan at Paris Fashion Week: ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) इस समय पेरिस फैशन वीक में अपना जलवा बिखेर रही हैं। एक्स मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की कुछ सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक ऐश्वर्या राय अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अब सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पहले हॉलीवुड स्टार सिमोन एशले के साथ नजर आ रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वहां ईवा लोंगोरिया भी मौजूद हैं। इस वायरल क्लिप में फैंस को आराध्या भी नजर आ रही हैं, जो एक पल के लिए भी अपनी मां का साथ नहीं छोड़ रही हैं। यहां इस वायरल क्लिप पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Raju Srivastav की दूसरी पुण्यतिथि पर पत्नी का छलका दर्द, रोते हुए कहा- दो साल होने के बाद भी मेरी जिंदगी गड़बड़ चल..

पैरिस फैशन वीक में मस्ती करती दिखीं ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जो पेरिस फैशन वीक के बैकस्टेज की है। इसमें ऐश्वर्या राय, ईवा लोंगोरिया और कैमिला कैबेलो के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इन सभी को इवेंट में जलवा बिखरते हुए भी देखा गया है। फोटो सेशन के लिए ऐश्वर्या की बेटी आराध्या भी उनके साथ नजर आ रही हैं। दोनों मां-बेटी के बीच का ये प्यार देख फैंस भी इमोशनल हो गए हैं। इससे पहले ऐश्वर्या राय का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसमें वह अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही थीं।

Aishwarya

Aishwarya Rai with Simone Ashley (Image cfedits: ANI)

बीते कुछ समय से ऐश्वर्या राय बच्चन की पर्सलन लाइफ को लेकर काफी अफवाहें उड़ रही हैं। जिसमें उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी कई दावे किए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक ऐश्वर्या ने इनको लेकर साफ-साफ कोई बयान नहीं दिया है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article