Rahat Fateh Ali Khan के गिरफ्तारी की खबर निकली झूठी, सिंगर बोले- 'मैं बिल्कुल ठीक हूं'

Rahat Fateh Ali Khan Denies Arrest Rumour: राहत फतेह अली खान को दुबई में गिरफ्तार करने की खबर सामने आई थी। सिंगर ने वीडियो शेयर कर इन खबरों को अफवाह बताया है। सिंगर ने कहा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और आप इस तरह की अफवाहों पर बिल्कुल भी यकीन ना करें।

Rahat Fateh Ali Khan Denies Arrest Rumour: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को लेकर कल यानी 22 जुलाई को दुबई में गिरफ्तार करने की खबर सामने आए थे। रिपोर्ट में कहा गया था कि सिंगर के पूर्व मैनेजर सलमान ने राहत फतेह अली खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। अब इन खबरों पर सिंगर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। पाकिस्तानी सिंगर ने वीडियो शेयर कर बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं। इस तरह की घटियां अफवाहों पर बिल्कुल यकीन ना करें।

End of Feed