Pakistani सिंगर अदनान सामी की मां ने 77 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सिंगर ने पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द

पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) की मां बेगन नौरीन सामी का निधन हो गया। मां के निधन से सिंगर सदमे में है। सिंगरने अपनी मां के निधन के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर किया। सिंगर ने अपनी मां की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वो एक शानदार महिला थीं। अल्लाह उन्हें जन्नत दें।

पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) की मां का निधन हो गया। मां के निधन के बाद सिंगर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। 77 साल की उम्र में सिंगर की मां ने दुनिया को अलिवदा कह दिया। सिंगर ने सोशल मीडिया पर फैंस को इसके बारे में जानकारी दी। सिंगर ने मां की तस्वीर शेयर करते हुए अपना दर्द बयां किया है। फैंस सिंगर की मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सिंगर ने मां के तस्वीर के साथ उनके जन्म और निधन की तारीख को लिखा है। ये भी पढ़ें- गुलशन कुमार की बायोपिक पर 7 साल बाद फिर शुरू हुआ काम, बॉलीवुड के ये सितारे निभा सकते हैं लीड रोल

adnan

Adnan Sami with mother (credit Pic: Instagram)

सिंगर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, बहुत दुख और तकलीफ के साथ मैं बता रहा हूं कि मेरी मां नौरीन सामी खान इस दुनिया में नहीं रहीं। हम इस समय दुखी है। वह एक शानदार महिला थीं। वो जिससे भी मिलती थीं सिर्फ प्यार और खुशियां बाटती थीं। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे। उनकी दिवंगत आत्मा के लिए शांति की दुआ करें। अल्लाह हमारी प्यारी मां को जन्नत उल फिरदौस जगह दें। आमीन।

End of Feed