पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) की मां का निधन हो गया। मां के निधन के बाद सिंगर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। 77 साल की उम्र में सिंगर की मां ने दुनिया को अलिवदा कह दिया। सिंगर ने सोशल मीडिया पर फैंस को इसके बारे में जानकारी दी। सिंगर ने मां की तस्वीर शेयर करते हुए अपना दर्द बयां किया है। फैंस सिंगर की मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सिंगर ने मां के तस्वीर के साथ उनके जन्म और निधन की तारीख को लिखा है। ये भी पढ़ें- गुलशन कुमार की बायोपिक पर 7 साल बाद फिर शुरू हुआ काम, बॉलीवुड के ये सितारे निभा सकते हैं लीड रोल
सिंगर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, बहुत दुख और तकलीफ के साथ मैं बता रहा हूं कि मेरी मां नौरीन सामी खान इस दुनिया में नहीं रहीं। हम इस समय दुखी है। वह एक शानदार महिला थीं। वो जिससे भी मिलती थीं सिर्फ प्यार और खुशियां बाटती थीं। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे। उनकी दिवंगत आत्मा के लिए शांति की दुआ करें। अल्लाह हमारी प्यारी मां को जन्नत उल फिरदौस जगह दें। आमीन।
अदनान सामी ने लिखा पोस्ट
अदनान सामी के पोस्ट पर फैंस दुख जता रहे हैं। फैंस सिंगर का इस मुश्किल समय में हौसला बढ़ा रहे हैं। सिंगर की सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं भारत में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। अदनान के सॉन्ग्स को फैंस खूब पसंद करते हैं। सिंगर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
