वर्ल्ड सिनेमा

Shah Rukh Khan पर इस पाकिस्तानी एक्टर ने लगाया कॉपी करने का आरोप, करण जौहर को भी लगाई जमकर फटकार

Pakistani Actor Tauqeer Nasir on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। अब पाकिस्तानी एक्टर तौकीर नासिर ने शाहरुख खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तौकीर के अनुसार शाहरुख ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में उन्हें कॉफी किया था।

Image

Tauqeer Nasir allegation on Shah Rukh Khan

Pakistani Actor Tauqeer Nasir on Shah Rukh Khan: दिग्गज पाकिस्तानी अभिनेता तौकीर नासिर (Tauqeer Nasir) ने अब बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। एक्टर ने अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया है। उनका आरोप है कि शाहरुख खान ने साल 2006 की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' (Kabhi Alvida Naa Kehna) में उनके काम को कॉफी किया है। पाकिस्तानी इंडस्ट्री के एक जाने माने एक्टर नासिर ने करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म में खान के रोल के पीछे उन्हें क्रेडिट न देने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। 'कभी अलविदा ना कहना' शाहरुख खान और धर्मा प्रोडक्शन की ऑल टाइम सुपरहिट फिल्मों में से एक है। यहां नासिर के कमेंट पर एक नजर डालते हैं।

फिल्म में शाहरुख ने कॉपी किया ये सीन?

नासिर ने पाकिस्तानी ड्रामा धारावाहिक 'परवाज़' में अपने किरदार और कभी अलविदा ना कहना में शाहरुख खान की भूमिका के बीच सीधे संबंध की ओर इशारा किया। उन्होंने दावा किया, 'यहां तक कि फिल्म में दर्शाए गए एक घायल पैर को भी नाटक में मेरे रोल से लिया गया था।'

पाकिस्तानी एक्टर ने दिए ये सबूत

अपने दावे को एक कदम आगे बढ़ाते हुए, नासिर ने तर्क दिया कि कभी अलविदा ना कहना फिल्म को एक्टर मुस्तनसर हुसैन तरार के द्वारा लिखे गए सीरीयल परवाज़ की कहानी से प्रेरणा ली है। उनका मानना है कि शाहरुख और फिल्म निर्माता करण जौहर दोनों को उन्हें और तरार को क्रेडिट देकर यह एक्सेप्ट करना चाहिए कि उन्होंने यह कॉपी किया है।

Madhav Sharma
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article