न्यू यॉर्क की गलियों में Harry Potter का नाम चिल्लाती दिखाई दी Mrunal Thakur, फैन मोमेंट की वीडियो हुई वायरल

Mrunal Thakur with Daniel Radcliffe: वह कुछ दिन पहले न्यू यॉर्क अपनी फिल्म के प्रीमियर पर पहुची जहां पर वह हैरी पॉटर फ़ेम डैनियल रैडक्लिफ से मिली उन्होंने डैनियल के साथ सेल्फ़ी शेयर की और वीडियो भी डाली।

Mrunal Thakur with Daniel Radcliffe: बॉलीवुड अदाकारा मृणाल ठाकुर ( Mrunal Thakur) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हैरी पॉटर फ़ेम डैनियल रैडक्लिफ( Daniel Radcliffe) के साथ सेल्फ़ी शेयर की है और एक फैन मोमेंट भी कैप्चर किया है। न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते हुए एक्ट्रेस ने जब अपने बचपन के पसंदीदा स्टार को देखा तो वह खुशी के मारे चिल्लाने लगी और कहने लगी वी लव यू डैनियल उनका ये प्यार सा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Mrunal Thakur with Daniel Radcliffe

बॉलीवुड स्टार मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी लेटेस्ट फिल्म हाय नन्ना को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वह कुछ दिन पहले न्यू यॉर्क अपनी फिल्म के प्रीमियर पर पहुची जहां पर वह हैरी पॉटर फ़ेम डैनियल रैडक्लिफ से मिली उन्होंने डैनियल के साथ सेल्फ़ी शेयर की और वीडियो भी डाली। वीडियो में, अभिनेत्री ने फैंस की भारी भीड़ के बीच हैरी पॉटर स्टार डैनियल रैडक्लिफ का नाम लेटे हुए खुशी भरा वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में, खूब सारे फैंस डैनियल के साथ सेल्फी क्लिक करते हुए दिखाई दे रहे हैं और अभिनेत्री को कैमरे के पीछे से चिल्लाते हुए सुना जा सकता है वह कह रही है "डैनियल, हम तुमसे प्यार करते हैं, डैनियल।"

End of Feed