Priyanka Chopra Share New Post: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक नई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। कभी वो अपने परिवार के साथ नजर आती है, तो कभी अपने नए लुक्स से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में एक नया पोस्ट शेयर किया है। इस बार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Marie) की कुछ ऐसी फोटोज शेयर की है जिन्हें देखने के बाद आप भी देखते रह जाएंगे।
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मालती की क्यूट फोटोज
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा की नई पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी की कुछ क्यूट सी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मालती मैरी अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं। तस्वीरों को साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा ने मालती मैरी की क्यूट वीडियो भी शेयर की हैं। इस वीडियो में मालती मैरी अपने पापा निक जोनस (Nick Jonas) के कॉन्सर्ट में मस्ती करती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों और वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों और वीडियो के साथ-साथ एक्ट्रेस ने पोस्ट के साथ जो कैप्शन लिखा है वो भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
अभी हाल ही में हैदराबाद आई थीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों अपने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने फैंस को हैदराबाद पहुंचने की जानकारी दी थी। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बेटी मालती मैरी भी नजर आईं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद एस.एस. राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म एसएसएमबी29 (SSMB29) की शूटिंग के लिए पहुंची हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू (Mahesh Babu) भी अहम रोल में हैं।
