हॉलीवुड स्टार Kim Kardashian ने अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट संग शेयर की शादी की तस्वीरें, लिखा- 'भारत में मेरा दिल है..'

Anant Ambani and Radhika Merchant's wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हो गई है, इस बीच दोनों की शादी में कई पॉप्युलर हॉलीवुड स्टार्स से लेकर बॉलीवुड स्टार्स भी नजर आए हैं। इस बीच एक्ट्रेस किम कार्दशियन ने अनंत और राधिका की शादी की तस्वीरों को शेयर किया है।

Anant Ambani and Radhika Merchant's wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न काफी सितारों से सजा हुआ था। क्योंकि दुनिया भर से मशहूर हस्तियां समारोह में शामिल होने के लिए आई थीं। वैसे तो भारत में कई बड़े नाम थे, लेकिन उनमें से किम कार्दशियन और ख्लोए कार्दशियन पर सभी की निगाहें थीं। इन दोनों डीवाज़ ने अपने देसी अवतार से सुर्खियां बटोरीं और ऐसा लग रहा है कि उन्होंने भारत में अच्छा समय बिताया है। किम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नवविवाहित जोड़े और ईशा अंबानी के साथ शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

End of Feed