वर्ल्ड सिनेमा

Cannes 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी Kiara Advani, विदेश में बढ़ाएंगी भारत की शान

Kiara Advani at Cannes film festival 2024: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 आखिरकार 14 मई को शुरू हो गया है। इस बीच अब दुनियाभर में फेमस इस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। एक्ट्रेस के कान्स में डेब्यू को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।

Image

Kiara Advani to Represent India in Cannes 2024

Kiara Advani at Cannes film festival 2024: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 (Cannes film festival 2024) आखिरकार 14 मई को शुरू हो गया है। इस बीच अब दुनियाभर में फेमस इस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड सितारे भी हर साल अपना जलवा बिखेरते नजर आते हैं। इस बीच एक्ट्रेस कियारा आडवाणी कान्स 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। एक्ट्रेस के कान्स में डेब्यू को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। 77वां कान्स फेस्टिवल कियारा आडवाणी के फैंस के लिए काफी खास होने वाला है। एक्ट्रेस पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व इतने बड़े लेवल पर करने वाली हैं। एक्ट्रेस के लिए भी यह काफी बड़ी जिम्मेदार होने वाली हैं।

वुमेन इन सिनेमा गाला डिनर में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

खबरों के मुताबिक 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी वुमेन इन सिनेमा गाला डिनर में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। कियारा के अलावा हर बार की तरह इस साल भी ऐश्वर्या राय बच्चन भी कांस फिल्म फेस्टिवल में नजर आने वाली हैं। ऐश्वर्या के अलावा हीरामंडी फेम अदिति राव हैदरी भी इस इवेंट की शोभा बढ़ाने वाली हैं। हालांकि अभी तर कियारा आडवाणी की तरफ से इस इवेंट को लेकर कोई कन्फर्मेशन सामने नहीं आई हैं।

बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 के पहले दिन ही हॉलीवुड एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप को 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में पाम डी'ओर से सम्मानित किया गया है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article