Kalki 2898 AD Inspired From Hollywood Movies: अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) को रिलीज हुए अब एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है। फिल्म ने भारत के साथ ही दुनियाभर में अपनी धाक जमा ली है। वर्ल्डवाइड फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। मूवी में दिखाए गए एक्शन सीक्वेंस और सिनेमैटोग्राफी को हॉलीवुड के लेवल का बताया जा रहा है। फिल्म कल्कि 2898 एडी देखने के बाद कई दर्शकों का मानना था कि इसे हॉलीवुड की कुछ फिल्मों से कॉपी या कहें इंसपायर किया गया है। दर्शकों के इन सवालों पर अब डायरेक्टर नाग अश्विन ने खुलासा कर दिया है। कल्कि 2898 एडी के निर्देशक ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म 2 हॉलीवुड फिल्मों से इंसपायर हैं, आइए यहां उनके नामों पर एक नजर डालते हैं।
Kalki 2898 AD Is Inspired from these 2 Hollywood movies
नाग अश्विन के डायस्टोपियन साई-फाई फिल्म कल्कि 2898 एडी की तुलना हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी से हो रही है। ज़ूम के साथ एक इंटरव्यू में, नाग ने साफ कर दिया है कि हैरी पॉटर से फिल्म इंसपायर नहीं थी, दो अन्य हॉलीवुड फिल्में थीं। जब नाग से पूछा गया कि क्या मार्वल की आयरन मैन फ्रेंचाइजी से इंसपिरेशन ली गई है?
जिसपर नाग ने कहा, 'हम मार्वल फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। मैं कहूंगा कि गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी का प्रभाव आयरन मैन से भी अधिक था। निश्चित रूप से, स्टार वार्स का बहुत बड़ा प्रभाव है। मुझे स्टार वार्स पसंद है, इसलिए यह मेरे काम का हिस्सा बन गई। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि हर्षिथ रेड्डी का किरदार स्टार वार्स में ल्यूक के रोल स्काईवॉकर से लिया गया था।
