दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं Jackson Wang !! के-पॉप स्टार ने इन लिंकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Is Jackson Wang is dating Disha Patani: बीते कई महीनों से ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि के-पॉप स्टार जैक्सन वांग (Jackson Wang) और दिशा पाटनी (Disha Patani) एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन अफवाहों के उड़ने के बाद जैक्सन वांग ने दिशा पाटनी संग रिश्ते में होने की सच्चाई बता दी है।

Is Jackson Wang is dating Disha Patani: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस और खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) और के-पॉप स्टार जैक्सन वांग (Jackson Wang) लिंकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लोग काफी लंबे समय से इनके रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगा रहे हैं। साल 2023 में जैक्सन के साथ दिशा पाटनी ने मुंबई का दौरा किया था। दोनों को साथ में देखने के बाद लोगों को यकीन होने लगा था कि इस कपल के बीच कुछ तो चल रहा है। दिशा पाटनी संग रिश्ते में की अफवाहों के बीच अब के-पॉप स्टार जैक्सन वांग ने खुलकर बात करते हुए सच्चाई से पर्दा उठा दिया है।

Is Jackson Wang is dating Disha Patani

Pics Credit: Instagram

जैक्सन वांग ने हाल ही में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में मौजूदगी की थी। इस दौरान जब जैक्सन वांग से दिशा पाटनी के साथ रिश्ते में उड़ने की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने क्लियर करते हुए कहा कि उनके बीच ऐसा कुछ भी रोमांटिक नहीं है। उन्होंने आगे कहा, 'हम दोनों केवल दोस्त हैं।'

End of Feed