Harry Potter Web series first look: 90 के दशक के बच्चों के लिए हैरी पॉटर एक ऐसी फिल्म है, जिसे वे आजतक अपने दिल में बसाए हुए है। इस फिल्म ने पूरी दुनिया में धमाल मचाया था। साल 2001 में हैरी पॉटर का पहला पहला पार्ट रिलीज हुआ था। इसके बाद फिल्म सीरीज के कुल 8 पार्ट्स रिलीज हुए, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। अब एचबीओ ने हैरी पॉटर पर वेब सीरीज बनाने का फैसला कर लिया है। इस बीच वेब सीरीज हैरी पॉटर का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसे देख लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए है। सीरीज के मेकर्स इस बात से खुश है कि इसे इतना तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
सामने आया सीरीज हैरी पॉटर का पहला लुक
वेब सीरीज हैरी पॉटर में डेनियल रेडक्लिफ की जगह डोमिनिक मैकलॉघलिन नजर आने वाले हैं। इस बात से फैंस थोड़े नाराज थे लेकिन अब हैरी पॉटर का फर्स्ट लुक देखने के बाद लोगों की नाराजगी दूर हो गई है। मेकर्स ने शूटिंग की अपडेट देते हुए टीवी सीरीज से हैरी पॉटर बने डोमिनिक का पहला लुक शेयर कर दिया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि डेनियल रेडक्लिफ ने जो लेवल सेट किया था उसे डोमिनिक मैकलॉघलिन ने पार कर लिया है। सोशल मीडिया जगत में तमाम लोग हैरी पॉटर के फर्स्ट लुक को पसंद कर रहे है। अब इस सीरीज को देखने के लिए लोग बेताब हो गए हैं।
कब शुरू होगी हैरी पॉटर की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने बीते दिन से हैरी पॉटर की शूटिंग शुरू कर दी है। मेकर्स ने हैरी पॉटर का पहला लुक शेयर करते हुए लिखा, 'पहला साल आगे बढ़ाते हुए कदम। एचबीओ की ओरिजिनल सीरीज के प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है।' अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कब तक ये सीरीज बनकर तैयार होती है। बताते चलें कि हैरी पॉटर टीवी सीरीज जेके रोलिंग की किताब 'हैरी पॉटर' पर बेस्ड है।
