Justin Bieber क्या जल्द लेने वाले हैं पत्नी हेली से तलाक, इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दी खबरों को हवा?

Justin Bieber Unfollow Hailey Bieber on Instagram: हॉलिवुड इंडस्ट्री के मशहूर गायक जस्टिन बीबर की शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सिंगर ने पत्नी हेली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर तलाक की खबरों को हवा दे दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Justin Bieber Unfollow Hailey Bieber on Instagram: 2 बार ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर जस्टिन बीबर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। जस्टिन मधुर आवाज से लोगों को अपना दीवाना बनाने का मौका कभी नहीं छोड़ते। हाल ही में जस्टिन से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर देखा गया कि जस्टिन बीबर ने पत्नी हेली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। ऐसे में दोनों के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Justin Bieber Unfollow Hailey Bieber on Instagram

तलाक के रुमर्स के बीच सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) ने पत्नी हेली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। सिर्फ हेली नहीं सिंगर ने अपने पुराने दोस्त अशर को अनफॉलो कर दिया। इन सब चीजों को देख कपल के फैंस चिंता में आ गए हैं और लगातार दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाया रहे हैं। तलाक की खबरे तब उड़ी जब जस्टिन ने अपने ससुर यानी हेली (Hailey Bieber) के पिता स्टीफन बाल्डविन को अनफॉलो कर दिया था। लोगों ने कयास लगाया कि शायद शादी में खटास आ गई है। हालांकि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता आखिर जस्टिन ने ऐसा क्यूँ किया। जस्टिन और हेली ने अभी तक इन खबरों पर कोई औपचारिक टिप्पणी भी नहीं दी है।

End of Feed