Justin Bieber at Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न हर गुजरते जश्न के साथ और भी ग्रैंड होता जा रहा है। जामनगर में लगभग सभी स्टार्स की मौजूदगी के बाद, अंबानी परिवार ने क्रूज पर दूसरे प्री वेडिंग का जश्न मनाया। रिहाना से लेकर कैटी पेरी तक, हमने कई इंटरनेशनल सिंगर्स को इन फंक्शन में परफॉर्म करते हुए देखा है। और अब फेमस ग्लोबल स्टार जस्टिन बीबर अनंत और राधिका के संगीत समारोह में परफॉर्मेंस देने के लिए यहां भारत आ गए हैं। पार्टी अब शुरू ही होने वाली है, इस फंक्शन में बॉलीवुड स्टार्स भी थिरकते हुए नजर आने वाले हैं। अब जस्टिन बीबर की मुंबई एयरपोर्ट से झलक सामने आई है, जिसमें वह पिंक कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर जस्टिन बीबर का ये फोटो काफी वायरल हो रहा है। आइए यहां इसपर एक नजर डालते हैं।
Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: Justin Bieber Lands In Mumbai, Set To Perform At Sangeet Ceremony
मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए ग्लोबल स्टार जस्टिन बीबर
आज सुबह मुंबई के कलिना प्राइवेट एयरपोर्ट से सामने आ रहे एक वीडियो ने सभी फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। फेमस इंटरनेशन सिंगर जस्टिन बीबर, जिनको भारत में भी काफी प्यार मिलता हैं, अब आ चुके हैं। लेकिन इस बार वह भारी भीड़ के लिए नहीं बल्कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में परफॉर्म करेंगे।
जस्टिन बीबर का दमदार लुक
वीडियो में हम जस्टिन की टीम को अपना सारा सामान लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देख सकते हैं। सिंगर पिंक स्वेटशर्ट में बहुत अच्छे लग रहे थे, जिसे उन्होंने लैवेंडर रंग के बैगी पैंट के साथ पेयर किया था और रेड कैप के साथ अपना लुक जबरदस्त लग रहा है। वह एक शानदार कार में एयरपोर्ट से निकले।
