Jennifer Lopez and Ben Affleck Divorce: हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) अब अपने चौथे पति बेन एफ्लेक (Ben Affleck) से भी तलाक लेने वाली हैं। बेन और जेनिफर ने दो साल पहले ही शादी की थी। इस बीच अब दोनों के तलाक की खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार दोनों तलाक लेने के तुरंत बाद अब घर भी बेच देना चाहते हैं जिसमें फिलहाल वह रहे हैं। शादी में अनबन इतनी ज्यादा बढ़ गई हैं कि दोनों अब एक दूसरे से दूर ही रहना सही समझते हैं। कई फैंस को मानना है कि शादी के बाद दोनों की आपस में बिल्कुल नहीं बनती हैं, हालांकि इसके पीछे का कोई कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
टच वीकली ने एक सोर्स ने दावा किया है कि बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज अब तलाक लेने का फैसला कर चुके हैं, अब दोनों ने अलग अलग रहने का निर्णय भी कर लिया है। हालांकि इस शादी के टूटने के लिए दोनों एक दूसके को जिम्मेदार नहीं ठहरा रहे हैं।
साल 2022 में ही हुई थी दोनों की शादी
जेनिफर और बेन हॉलीवुड के कुछ सबसे पावफुल कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साल 2022 में ही शादी की थी। एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि बेन अपने काम और बच्चों पर ध्यान दे रहे हैं और जेनिफर से फिलहाल दूर ही रहना चाहते हैं। अब दोनों के बीच प्यार भी नहीं बचा है। दोनों के अलग होने की खबर काफी वायरल हो रही है।
