नेत्रा-वामसी की शादी में Jennifer Lopez ने मचाया धमाल, हॉलीवुड स्टार की परफॉर्मेंस से हिला सोशल मीडिया

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 24, 2025, 07:30 AM IST

Jennifer Lopez Video: नेत्रा मंटेना (Netra Mantena) और वामसी गदिराजू (Vamsi Gadiraju) की शादी के फंक्शन से एक के बाद एक वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सिंगर जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) की परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

Jennifer Lopez Video: अमेरिका में बसे भारतीय मूल के अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना और पद्मजा मंटेना की इकलौती बेटी नेत्रा मंटेना (Netra Mantena) इन दिनों काफी चर्चा में है। इसकी वजह है नेत्रा मंटेगा की शादी जो वामसी गदिराजू (Vamsi Gadiraju) से हो रही है। नेत्रा मंटेगा और वामसी गदिराजू की ये रॉयल वेडिंग उदयपुर में हो रही है जहां बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के स्टार्स पहुंच रहे हैं। नेत्रा मंटेगा और वामसी गदिराजू के वेडिंग फंक्शन से एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच वेडिंग फंक्शन से जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) से वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

Jennifer Lopez Video

Image Source: Jennifer Lopez Update/ X

जेनिफर लोपेज ने मचाया धमाल

हॉलीवुड की जानी-मानी गायिक जेनिफर लोपेज अभी हाल ही उदयपुर पहुंची थीं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि नेत्रा मंटेगा और वामसी गदिराजू की शादी थी, जिसमें उन्हें शामिल होना था। नेत्रा मंटेगा और वामसी गदिराजू की शादी के फंक्शन से जेनिफर लोपेज कई लुक सामने आए। अभी हाल ही में जेनिफर लोपेज साड़ी पहने दिखाई दी थी। जेनिफर लोपेज को साड़ी में देखने के बाद लोग हैरान हो गए थे। अब इन सब के बाद जेनिफर लोपेज ने नेत्रा मंटेगा और वामसी गदिराजू की शादी में अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचा दिया। जेनिफर लोपेज के वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गए। इन वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आए। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं जेनिफर लोपेज के नेत्रा मंटेगा और वामसी गदिराजू की शादी से सामने आए वीडियो।

End of Feed