Jennifer Lopez and Ben Affleck Celebrates Birthday Together: जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और बेन एफ्लेक (Ben Affleck) एक साथ नजर आए हैं। हालांकि शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन की भी कई खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। दोनों स्टार्स ने इन खबरों पर बेशक चुप्पी साध ली हो, पर फैंस ने लगातार अपनी नजरें कपल पर टिकाई हुई हैं और उनकी हर छोटी-बड़ी हरकत पर ध्यान दे रहे हैं। अब अफ्लेक के जन्मदिन से पहले दोनों फिर से एक हो गए हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने एक साथ ही एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट किया है।
Jennifer Lopez, Ben Affleck Are 'Divorced', Will Issue Joint Statement SOON: Report
यह भी पढ़ें- तलाक की खबरों के बीच क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए Jennifer Lopez-Ben Affleck, कर रहे हैं बर्थडे की तैयारी
एक साथ किया बर्थडे सेलिब्रेशन
15 अगस्त को बेन एफ्लेक का जन्मदिन है, जिसमें अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। जेनिफर लोपेज ने पहले भी बेन एप्लेक का बर्थडे बड़ी धूम धान से सेलिब्रेट किया था। हाल ही में एलए में 20 मिलियन डॉलर के घर को खरीदने के बावजूद, एफ्लेक अभी तक पूरी तरह से वहां शिफ्ट नहीं हुए है और इस समय किराए के घर में ही रह गए हैं। एक सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार लोपेज को अफ्लेक से उसके किराये के घर पर मुलाकात करते हुए देखा गया था। जिससे अंदाक्या सब हो जाएगा ठीकजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच चीजें बेहतर हो रही हैं।
