Avatar 4 & 5 पर मंडराया खतरा... James Cameron कर सकते हैं बंद!! Avatar: Fire and Ash की कमाई पर दारोमदार

James Cameron on Avatar 4: जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच जेम्स कैमरन ने साफ कह दिया है कि अगर अवतार: फायर एंड ऐश उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं करेगी तो वो अवतार 4 और अवतार 5 बनाने का प्लान छोड़ देंगे।

James Cameron on Avatar 4: जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश रिलीज होने के लिए तैयार है। जेम्स कैमरून की ये फिल्म क्रिसमस पर दुनिया भर के दर्शकों को थिएटर्स की ओर खींचने वाली है। सभी लोग इस मूवी को देखने के लिए बेताब हैं। इस फिल्म से जेम्स को काफी ज्यादा उम्मीद है। लोगों का मानना है कि बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो अवतार 4 और अवतार 5 पर तलवार लटक जाएगी। जेम्स कैमरन ने साफ कह दिया है कि अगर अवतार: फायर एंड ऐश उम्माई के मुताबिक कमाई नहीं करेगी तो वो अवतार 4 और अवतार 5 बनाने का प्लान छोड़ देंगे।

IMDb avatar

pic credit- IMDb

जेम्स कैमरून ने कह दी बड़ी बात

हाल ही में जेम्स कैमरून ने एक पॉडकास्ट में बताया कि अगर फिल्म मोटी कमाई नहीं करेगी तो वो अवतार 4 और अवतार 5 से अपना हाथ खींच लेंगे। उन्होंने कहा, 'सीक्वल को लोग पहले से कम आंकते हैं, ऊपर से स्ट्रीमिंग और कोविड की मार थिएटर में 2019 के मुकाबले सिर्फ 25% दर्शक आ रहे हैं। फिल्म में बहुत पैसा लगा है, इसलिए मूवी को बहुत ज्यादा कमाई करनी होगी। अगर फिल्म नहीं चली तो कैमरन फ्रैंचाइजी छोड़ देंगे और जो एक स्टोरी थ्रेड खुला रह जाएगा, उसके लिए बस एक किताब लिख देंगे। किसी और डायरेक्टर को अवतार नहीं सौंपेंगे। जेम्स कैमरून की ये बातें सुन लोगों को तगड़ा झटका लगा है। अब सभी लोग ये दुआ कर रहे हैं कि अवतार अवतार: फायर एंड ऐश मोटी कमाई करें।

End of Feed