पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी ने पूरा किया प्रियंका चोपड़ा का सपना, तस्वीर हुई वायरल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 14, 2025, 08:52 AM IST

Priyanka Chopra Latest Post: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अभी हाल ही में अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के साथ एक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस तस्वीर के साथ-साथ कैप्शन भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

Priyanka Chopra Latest Post: बॉलीवुड और हॉलीवुड में एक्टिंग से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी और परिवार से जुड़ी तस्वीरें-वीडियो शेयर करती हैं। प्रियंका चोपड़ा की इन वीडियो और फोटोज को फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक नई पोस्ट शेयर की है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कुछ ऐसा लिखा है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। तो चलिए जानते हैं ये पोस्ट क्यों खास है।

Priyanka Chopra Latest Post

Image Source: Priyanka Chopra/ Instagram

प्रियंका चोपड़ा का सपना हुआ पूरा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के साथ एक ऐसा पल शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस बेटी मालती मैरी का हाथ पकड़े बीच पर चलते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा 'ड्रीम'। प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा के फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

End of Feed