Hollywood स्टार Will Smith ने दी रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण को मम्मी-पापा बनने की बधाई, किया ऐसा कमेंट

Will Smith Congratulates Ranveer Singh and Deepika Padukone: हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बधाई दी है। रणवीर और दीपिका ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। इस बीच अब बॉलीवुड स्टार्स के साथ ही हॉलीवुड से भी दोनों को बधाई मिलने लगी हैं।

Will Smith Congratulates Ranveer Singh and Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अब पैरेंट्स बन गए हैं। दोनों ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। जिसके बाद से ही रणवीर और दीपिका को फैंस की जमकर बधाई मिल रही हैं। सोशल मीडिया एक पोस्ट के जरिए दीपवीर ने इस गुड न्यूज को सभी के साथ शेयर किया था। अब बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड स्टार्स भी दीपिका-रणवीर को बधाई दे रहे हैं। हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ ने भी अब रणवीर और दीपिका को मम्मी-पापा बनने की बधाई दी है। यह भी पढ़ें- Malaika Arora Father Suicide: पापा के बिछड़ने के गम ने तोड़ा मलाइका अरोड़ा का हौंसला, लाडले बेटे ने ऐसे दिया मां का साथ

Will Smith Congratulates Ranveer Singh and Deepika Padukone

विल स्मिथ ने दीपिका और रणवीर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए दोनों को शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर ने पोस्ट लाइक करने के साथ ही कमेंट भी किया है। विल स्मिथ ने लिखा, 'बधाई हो मामा और पापा!' अब एक्टर का ये कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसपर फैंस भी अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। आइए यहां इस पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed