Lady Gaga on Pregnancy Rumors: लेडी गागा प्रेग्नेंट नहीं है। उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी जो भी खबरें बीते दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, उनका सच अब सामने आ गया है। लेडी गागा ने अपनी प्रेग्नेंसी की उन अफवाहों पर निशाना साधा है जो 1 जून को अपनी बहन की शादी में पार्टनर माइकल पोलांस्की के साथ शामिल होने के दौरान सामने आई थीं। उन्होंने इन अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किया है। कुछ समय पहले ही लेडी गागा अपनी बहन की शादी में नजर आई थीं, जहां से उनकी कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी।
Lady Gaga Shut down Pregnancy Rumors
यह भी पढ़ें- Kanye West की Ex-असिस्टेंट ने दर्ज किया यौन उत्पीड़न का मुकदमा, अश्लीस वीडियो और मैसेज करने के लगे आरोप
कई फोटोज में उनका बेबी बंप नजर आ रहा था, जिसके बाद फैंस ने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर बातें बनाना शुरू कर दिया था। आइए अब लेडी गागा के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।
‘मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं बस जिम में..’
गागा ने 4 जून को अपने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘प्रेग्नेंट नहीं हूं,’ इसके साथ ही मजाक करते हुए लिखा, ‘जिम में बुरी तरह रोने लगी थी।’ अपने फैंस का ध्यान अधिक महत्वपूर्ण मामलों की ओर आकर्षित करने के लिए, ‘बॉर्न दिस वे’ सिंगर ने वोट करने के लिए रजिस्टर करें के लिए एक लिंक भी शेयर किया है। गागा का ये मैसेज माइकल के साथ डेटिंग लगभग 4 साल बाद सामने आया है, इस बीच उनकी सगाई की अफवाहें भी बीते कुछ ही महीने से लगातार सामने आने लगी हैं।
