वर्ल्ड सिनेमा

हॉलीवुड स्टार Johnny Wactor की गोली मारकर हत्या, 37 की उम्र में हमलावरों ने ली एक्टर की जान

Hollywood Star Johnny Wactor Dead: हॉलीवुड एक्टर जॉनी वेक्टर (Johnny Wactor) की हत्या हो गई है, महज 37 साल की उम्र में एक्टर की मौत हो गई थी। हॉलीवुड स्टार्स की मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। एक्टर को मौत की वजह कुछ चोरों को बताया जा रहा है।

Image

He was shot.

Photo : Twitter

Hollywood Star Johnny Wactor Dead: हॉलीवुड एक्टर जॉनी वेक्टर (Johnny Wactor Death) की हत्या हो गई है। महज 37 साल की उम्र में एक्टर की मौत हो गई थी। हॉलीवुड स्टार्स की मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। एक्टर को मौत की वजह कुछ चोरों को बताया जा रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 25 मई के दिन एक्टर की हत्या की गई है। एक्टर के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 3 बजे पीटी में जॉनी पर हमला किया गया यह एक जानलेवा हमला था, जिसमें एक्टर ने दम तोड़ दिया। दरअसल कुछ चोरों ने एक्टर पर इस हमले को अंजाम दिया था।

वह चोर उनकी कार से कैटेलिटिक कनवर्टर चुराने की कोशिश कर रहे थे। एक्टर उन चोरों को ऐसा करने से रोक रहे थे और इसी वजह से चोरों ने उनपर गोली चला दी और एक्टर की मौत हो गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही गई एक्टर की जान

हॉलीवुड एक्टर जॉनी को सीरीज 'जनरल हॉस्पिटल' में ब्रैंडो कॉर्बिन के रोल में काफी पसंद किया गया था। इसमें उन्होंने एक ड्रग एडिक्ट के पति का रोल प्ले किया था। उनकी मौत की खबर के बाद को-स्टार सोफिया मैटसन सदमे ने उन्हें श्रद्धांजली दी है। जॉनी की मौत की खबर से हॉलीवुड इंडस्ट्री में दुख की लहर है, स्टार्स जॉनी की मौत पर श्रद्धांजली व्यक्त कर रहे हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article