Jennifer Lopez dating Brett Goldstein: अभिनेत्री जेनिफर लोपेज( Jennifer Lopez) पिछले कुछ समय से चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने हाल ही में बेन एफ्लेक से तलाक लिया था जिसके बाद वह अपने से 10 साल छोटे एक्टर के साथ घूमती हुई नजर आ रही हैं। जेनिफर इन दिनों ब्रेट गोल्डस्टीन( Brett Goldstein) के साथ समय बिताती दिखाई दे रही है। जिसके बाद इनके अफेयर की खबरें तेज होने लगी। स्टार्स की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसे देखकर यह कहा जा सकता है कि वह अपना तलाक का गम भुलाने के लिए ब्रेट के साथ एन्जॉय कर रही है।
कुछ दिन पहले जेनिफर( Jennifer Lopez) को अपने को-स्टार ब्रेट गोल्डस्टीन के साथ समय बिताते हुए स्पॉट किया गया। दोनों स्टार्स ओह, मैरी! की टीम के साथ बैक स्टेज मस्ती कर रहे थे। जहां पर जेनिफर और ब्रेट को साथ देखा गया। इस मौके पर जेनिफर ने खूबसूरत क्रीम ब्लेजर पहना था, उनके साथ ब्रेट भी स्मार्ट लग रहे थे। कपल की एक फोटो सामने आई है जिसमें उनके साथ मेरिल स्ट्रीप और मार्टिन शॉर्ट भी नजर आ रहे हैं। स्टार्स को साथ देखकर लोग यही कह रहे हैं कि तलाक के बाद जेनिफर को नया प्यार मिल गया है और वह अब डिवोर्स का दर्द भूल रही है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ब्रेट गोल्डस्टीन ने कहा था कि उन्हें जेनिफर लोपेज बहुत पसंद है। वह उनकी क्रश है इसलिए उन्होंने जेनिफर को फिल्म में कास्ट किया है। तलाक के बाद जेनफ़िर ने ब्रेट के साथ नई मूवी साइन की है जिसपर वह जल्द ही काम करने वाली हैं।
