खुद से 32 साल छोटी रशियन मॉडल को डेट कर रहे हैं हॉलीवुड स्टार Johnny Depp, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की भयंकर ट्रोलिंग

Johnny Depp and Yulia Vlasona Relationship: हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। कथित तौर पर एक रूसी ब्यूटीशियन और मॉडल यूलिया व्लासोवा के साथ रिलेशनशिप में हैं, जो उनसे 33 साल छोटी हैं। सोशल मीडिया पर अब यह खबर आग की तरह तेजी से फैल रही है।

Johnny Depp and Yulia Vlasona Relationship: डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, जॉनी डेप कथित तौर पर एक रूसी ब्यूटीशियन और मॉडल यूलिया व्लासोवा के साथ रिलेशनशिप में हैं, जो उनसे 33 साल छोटी हैं। कपल से जुड़े एक करीबी सोर्स ने खुलासा किया कि 61 साल के हॉलीवुड दिग्गज एक्टर 28 साल की मॉडल के साथ एक कैजुअल रिलेशनशिप में है। दोनों के बीच अभी कुछ भी सीरियल नहीं है सूत्र ने कहा कि रिश्ता बिल्कुल भी सीरियस नहीं है, पिछले कुछ सालों में यह जोड़ी चोरी छिपे ही एक दूसरे से मिल रहे हैं और अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी पब्लिक नहीं किया है।

Johnny Depp and Yulia Vlasona Relationship

Johnny Depp and Yulia Vlasona Relationship

डेप और व्लासोवा की पहली मुलाकात अगस्त 2021 में प्राग में कार्लोवी वैरी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई थी, जहां व्लासोवा मौजूद है। व्लासोवा प्राग में एक मेकअप और हेयरस्टाइलिंग स्टूडियो की मालिक हैं, लेकिन अक्सर यूके की यात्रा करती रहती हैं, जहां डेप इस समय रहते हैं।

End of Feed