Harry Potter बने डोमिनिक मैकलॉघलिन को मिला जनता का साथ, मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक

Harry Potter reboot: जिस पल का सबको इंतजार था वो वक्त आखिरकार आ ही गया। एचबीओ ने वेब सीरीज हैरी पॉटर का पहला लुक जारी कर दिया है, जिसे देख लोग खुशी से खिलखिला उठे हैं। हैरी पॉटर सीरीज में डेनियल रेडक्लिफ की जगह डोमिनिक मैकलॉघलिन दिखाई देंगे। फैंस ने ये बात भी आराम से कबूल ली है।

Harry Potter Web series first look: 90 के दशक के बच्चों के लिए हैरी पॉटर एक ऐसी फिल्म है, जिसे वे आजतक अपने दिल में बसाए हुए है। इस फिल्म ने पूरी दुनिया में धमाल मचाया था। साल 2001 में हैरी पॉटर का पहला पहला पार्ट रिलीज हुआ था। इसके बाद फिल्म सीरीज के कुल 8 पार्ट्स रिलीज हुए, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। अब एचबीओ ने हैरी पॉटर पर वेब सीरीज बनाने का फैसला कर लिया है। इस बीच वेब सीरीज हैरी पॉटर का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसे देख लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए है। सीरीज के मेकर्स इस बात से खुश है कि इसे इतना तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

harry potter

image source- HBO (Instagram)

सामने आया सीरीज हैरी पॉटर का पहला लुक

वेब सीरीज हैरी पॉटर में डेनियल रेडक्लिफ की जगह डोमिनिक मैकलॉघलिन नजर आने वाले हैं। इस बात से फैंस थोड़े नाराज थे लेकिन अब हैरी पॉटर का फर्स्ट लुक देखने के बाद लोगों की नाराजगी दूर हो गई है। मेकर्स ने शूटिंग की अपडेट देते हुए टीवी सीरीज से हैरी पॉटर बने डोमिनिक का पहला लुक शेयर कर दिया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि डेनियल रेडक्लिफ ने जो लेवल सेट किया था उसे डोमिनिक मैकलॉघलिन ने पार कर लिया है। सोशल मीडिया जगत में तमाम लोग हैरी पॉटर के फर्स्ट लुक को पसंद कर रहे है। अब इस सीरीज को देखने के लिए लोग बेताब हो गए हैं।

End of Feed