Harry Potter फेम एक्ट्रेस Dame Maggie Smith का 89 साल की उम्र में हुआ निधन

Dame Maggie Smith Death News: हॉलीवुड एक्ट्रेस डेम मैगी स्मिथ का निधन हो गया है। फेम हॉलीवुड सीरीज हैरी पॉटर (Harry Potter) में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से चौंका देनें वाली एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। मैगी स्मिथ को मौत की खबर फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी दुखद है।

Dame Maggie Smith Death News: हॉलीवुड एक्ट्रेस डेम मैगी स्मिथ (Dame Maggie Smith) का निधन हो गया है। इस दुखद घटना ने सभी को चौंका दिया है। हैरी पॉटर और डाउनटन एबे में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर एक्ट्रेस ने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सोशल मीडिया पर भी यह खबर अब काफी तेजी से वायरल हो रही है। स्मिथ ने द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी और कैलिफोर्निया सुइट के लिए दो ऑस्कर पुरस्कार जीते हैं। इसी के साथ ही उन्हों 8 बाफ्टा अवॉर्ड्स भी मिले हैं। यह भी पढ़ें-'आराध्या हमेशा आपको साथ क्यों...' ऐश्वर्या राय से इस आदमी ने पूछ लिया ऐसा सवाल, एक्ट्रेस ने तुरंत कर दी बोलती बंद

Dame Maggie Smith Dies

Dame Maggie Smith the Oscar, Emmy And Tony Award Winning Acting legend dies at 89

परिवार वालों ने फैंस के साथ शेयर की दुखद खबर

डेम मैगी स्मिथ के बेटों, टोबी स्टीफेंस और क्रिस लार्किन ने इस खबर को फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने कहा, 'काफी दुख के साथ हम डेम मैगी स्मिथ के निधन की खबर शेयर कर रहे हैं। 27 सितंबर की सुबह चेल्सी और वेस्टमिंस्टर अस्पताल में आखिरी सांस ली है। मैगी काफी प्राइवेट व्यक्ति थीं और उन्होंने अपनी जिंदगी के आखिरी कुछ पल अपने करीबी लोगों के साथ ही गुजारे हैं। वह अपने पीछे दो बेटे और पांच प्यारे पोते-पोतियां को छोड़ गई हैं, हम अपनी मां और दादी के निधन पर गहरा शोक जता रहे हैं।'

End of Feed