वर्ल्ड सिनेमा

जस्टिन बीबर-हैली बीबर के तलाक की खबरों के बीच वायरल हुई ये फोटो, फैंस ने ली राहत की सांस

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 22, 2025, 02:11 PM IST

Hailey Bieber Share New Photo: फेमस सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) और हैली बीबर (Hailey Bieber) के तलाक की खबरें काफी चर्चा हैं। इसी बीच हैली बीबर की नई तस्वीर सामने आई है जिसे देखने के बाद तलाक की खबरों पर विराम लग गया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Image

Hailey Bieber Share New Photo

Hailey Bieber Share New Photo: फेमस सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बीबर (Hailey Bieber) को न्यूयॉर्क में कैमिला मोरोन (Camila Morrone) और सूकी वॉटरहाउस (Suki Waterhouse) के साथ गर्ल्स नाइट आउट पर बिना अंगूठी के देखा गया था। जिसके बाद जस्टिन बीबर और हैली बीबर की तलाक की खबरें सामने आने लगीं। इसके बाज जस्टिन की एक इमोशनल तस्वीर भी खूब वायरल हुई। अब इन सब को देखने के बाद फैंस काफी उदास हो गए थे। अब इन सब के बाद हैली बीबर की अब एक नई तस्वीर सामने आई जिसे देखने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है।

हैली बीबर ने शेयर की नई तस्वीर

हैली बीबर ने हाल ही में अपने पति जस्टिन बीबर के साथ तलाक की अफवाहों को एक झटके में खारिज कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मिरर सेल्फी शेयर की जिसमें उनकी शादी की अंगूठी साफ नजर आ रही थी। इस तस्वीर ने फैंस को राहत दी, क्योंकि न्यूयॉर्क सिटी में हैली को बिना अंगूठी के देखे जाने के बाद तलाक की खबरें जोरों पर थीं। हैली ने ब्लैक टॉप और पोल्का-डॉट पैंट्स में स्टाइलिश लुक में ये फोटो डाली जिसमें वो सनग्लासेस और हैंडबैग के साथ पोज दे रही थीं। लेकिन सबकी नजरें उनकी अंगूठी पर टिकी थीं।

Hailey Bieber Share New Photo

Hailey Bieber Share New Photo

जस्टिन को किया सपोर्ट

हैली बीबर ने न सिर्फ अंगूठी पहनकर अफवाहों को बंद किया, बल्कि जस्टिन के नए ब्रांड Skylrk को भी सपोर्ट करते हुए दिखीं। दोनों ने 2018 में शादी की थी और 2024 में अपने बेटे जैक ब्लूज बीबर का स्वागत किया। हैली बीबर और जस्टिन बीबर की जोड़ी हरदम चर्चा में बनी रहती हैं। हैली बीबर की नई तस्वीर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article