The Legend of Maula Jatt: अब भारत में रिलीज नहीं होगी ये पाकिस्तानी फिल्म, फवाद खान को लगेगा झटका!

The Legend of Maula Jatt Release in India: पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड और मौला जट्ट' की भारत में रिलीज को लेकर काफी बातें हो रही हैं। फिल्म को 2 अक्टूबर 2024 को रिलीज किया जाना था। पर विरोध प्रदर्शन के बात अब फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई है।

The Legend of Maula Jatt Release in India: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की फिल्म 'द लीजेंड और मौला जट्ट' (The Legend of Maula Jatt) को कई देशों में पसंद किया गया है। जिसके बाद फिल्म को भारत में भी रिलीज किया जाना था। हालांकि भारत में 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' की रिलीज पर रोक लगा दी गई है। मेकर्स ने इस बात की जानकारी 2 अक्टूबर को दे दी है। फवाद खान (Fawad Khan) और माहिरा खान (Mahira Khan) स्टारर इस पाकिस्तानी फिल्म को भारत में बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना था, वो भी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर। यह भी पढ़ें- तृप्ति डिमरी को लेकर चल रहे विवाद पर एक्ट्रेस की टीम ने तोड़ी चुप्पी, नोट जारी करते हुए कहा, 'कोई फीस नहीं ली...'

Pakistani Blockbuster The Legend of Maula Jatt is Temporary Banned in India

Pakistani Blockbuster The Legend of Maula Jatt is Temporary Banned in India

हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले ही कई राजनीतिक संगठन और लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। महाराष्ट्र में तो सिनेमाघरों के मालिकों को फिल्म रिलीज करने पर इसका परिणाम भुगतने तक की धमकी मिल गई थी। अब कोर्ट में मामला जाते ही इसकी रिलीज पर रोक लग गई है। यहां इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed