Faraar: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाइस्ट थ्रिलर के लिए हॉलीवुड स्टार्स से मिलाया हाथ, Money Heist से भी है कनेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 20, 2025, 05:48 PM IST

Nawazuddin Siddiqui Hollywood Movie: फिल्म थामा (Thamma) फेम एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के हाथ बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड का एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ हॉलीवुड के जाने-माने स्टार इलिया वोलोक (Ilia Volok) भी नजर आने वाले हैं।

Nawazuddin Siddiqui New Movie Faraar: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म थामा (Thamma) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ये फिल्म कल यानी 21 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म से जुड़े रिलीज से पहले कई अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी के हाथ एक और प्रोजेक्ट लगा है। इस खबर ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस का दिल खुश कर दिया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के इस नए प्रोजेक्ट को लेकर खूब चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जुड़ी ये पूरी खबर क्या है।

Faraar: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाइस्ट थ्रिलर के लिए हॉलीवुड स्टार्स से मिलाया हाथ, Money Heist से भी है कनेक्शन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी हॉलीवुड स्टार के साथ मचाएंगे धमाल

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म थामा नहीं बल्कि एक नया प्रोजेक्ट है, जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है। HT City की रिपोर्ट के मुताबिक नवाजुद्दीन सिद्दीकी के हाथ बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड के स्टार के साथ साथ काम करने जा रहे हैं। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी एकदम नए अवतार में नजर आने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट का टेंटेटिव टाइटल 'फरार' (Faraar) बताया जा रहा है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ हॉलीवुड के एक्शन किंग इलिया वोलोक (Ilia Volok) भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म दिमागी जंग और धांसू एक्शन का जबरदस्त मिक्स है। ये प्रोजेक्ट इंडियन और इंटरनेशनल सिनेमा का शानदार तालमेल है, जिसमें एक हॉलीवुड स्टार कास्ट में है और 'मनी हाइस्ट' (Money Heist) वाला कनेक्शन इसे दुनिया भर में मशहूर करने वाला है। इस फिल्म की कास्ट में निमिषा सजायन (Nimisha Sajayan) भी हैं, जो हाल ही में 'डब्बा कार्टेल' (Dabba Cartel) से तारीफें बटोर रही हैं। इस फिल्म के ऐलान होने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस खुशी से झूम उठे।

End of Feed