Chris Evans-Alba Baptista Welcome Baby: हॉलीवुड के सुपरस्टार क्रिस इवांस (Chris Evans) ने अपने किरदार कैप्टन अमेरिका से लोगों के दिलों में एक खास जगह बना रखी है। क्रिस इवांस अपने इस किरदार को लेकर काफी चर्चा में बने रहते हैं। इस किरदार से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसके अलावा क्रिस इवांस अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इन सब के बीच क्रिस इवांस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। क्रिस इवांस की के घर एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। क्रिस इवांस की बीवी अल्बा बैप्टिस्टा (Alba Baptista) ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। इस खबर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
पापा बने क्रिस इवांस
एक्टर क्रिस इवांस एक बार फिर से खबरों में आ गए है। इसकी वजह क्रिस इवांस की कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। क्रिस इवांस एक प्यारी सी बेटी के पापा बने हैं। TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस इवांस और अल्बा बैप्टिस्टा का जन्म शनिवार को हुआ है। कपल ने अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया। बच्चे का जन्म अमेरिका के मैसाचुसेट्स में हुआ है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कपल की बेटी का नाम बेटी अल्मा ग्रेस बैप्टिस्टा इवांस बताया जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी देते नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि कि क्रिस इवांस और अल्बा बैप्टिस्टा ने बच्चे का नाम, जेंडर या कोई और डिटेल्स शेयर नहीं की है। तो चलिए जानते हैं फैंस ने सोशल मीडिया पर क्या रिएक्शन दिया है।
कब हुई थी क्रिस इवांस और अल्बा बैप्टिस्टा की शादी
क्रिस और अल्बा का लव स्टोरी तो कमाल की रही। क्रिस इवांस और अल्बा बैप्टिस्टा की मुलाकात 2022 में हुई और साल भर बाद ही 9 सितंबर 2023 को केप कोड में प्राइवेट वेडिंग कर ली। शादी के दो साल बाद क्रिस इवांस और अल्बा बैप्टिस्टा में खुशखबरी आ गई है। क्रिस इवांस और अल्बा बैप्टिस्टा की खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
