Emmy Awards 2024: आयो एडेबिरी ने जीता पहला एमी अवॉर्ड, 'द बीयर' ने सक्सेशन को छोड़ा पीछे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 16, 2024, 02:15 PM IST

Emmy Awards 2024 list: एमी अवॉर्ड्स 2024 के विनर्स लिस्ट की सामने आ गई है। एमी अवॉर्ड में सक्सेशन, द लास्ट ऑफ अस और द व्हाइट लोटस ने सबसे ज्यादा नॉमिनेशन से अपना दबदबा बनाया था। द बीयर ने पांच अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। आइए इस साल के विनर्स के बारे में जानते हैं।

Emmy Awards 2024 List: 75वां प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स लॉस एंजिल्स में आयोजित हुआ है। एमएजी और एएफटीआरए की हड़ताल की वजह से इस अवॉर्ड सेरेमनी को 4 महीने की देरी के बाद होस्ट किया गया है। अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन कैलिफोर्निया के पीकॉक थिएटर में किया गया है। एमी अवॉर्ड में सक्सेशन, द लास्ट ऑफ अस और द व्हाइट लोटस ने सबसे ज्यादा नॉमिनेशन से अपना दबदबा बनाया था। सक्सेशन को 27 नॉमिनेशन मिले थे। द बियर ने 5 अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। आइए विनर्स की कंप्लीट लिस्ट के बारे में जानते हैं।

आयो एडेबिरी को द बियर के लिए आउट स्टैंडिंग सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। क्विंटा ब्रूनसन को एबॉट एलीमेंट्री के लिए बेस्ट लीड एक्टर का खिताब मिला। द व्हाइट लोटस के लिए जेनिफर ने आउटस्टैंडिंग सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। सक्सेशन को बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड मिला।

End of Feed