Dua Lipa Confirms Engagement: पॉप स्टार दुआ लीपा इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में रैपर बादशाह ने उनको लेकर विवादित कमेंट किया था। अब पॉप स्टार दुआ लीपा ने ब्रिटिश एक्टर कैलम टर्नर के साथ अपनी सगाई की पुष्टि कर दी है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन फोटोज में कपल काफी ज्यादा रोमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं।
Dua Lipa confirms engagement
दुआ लीपा के इंगेजमेंट की खबरें सोशल मीडिया पर लंबे समय से चल रही थी। सभी जानना चाहते थे कि एक्ट्रेस ने किसके साथ इंगेजमेंट की है। अब एक्ट्रेस ने खुद इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया है। 2024 दिसंबर में एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो एक हीरे की रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही थी। जिसके बाद ये बात आग की तरह फैल गई थी कि सिंगर ने सगाई कर ली है, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे लेकर षुप्टी नहीं की थी, लेकिन अब सिंगर ने खुद ही ऑफिशियल कर दिया है।
सिंगर ने फैंस को दी गुड न्यूज
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दुआ लीपा ने कहा-"हां, हमने सगाई कर ली है। ये बहुत एक्साइटमेंट है।’ जनवरी 2024 से एक-दूसरे को डेट कर रहे दुआ लीपा और कैलम टर्नर की इंगेजमेंट की खबर सुनकर उनके फैंस भी काफी खुश हैं।
दुआ लीपा के लिए खास है ये रिंग
दुआ लीपा ने अपनी सगाई की रिंग को लेकर भी बातें कही है। सिंगर ने बताया कि कैलम टर्नर ने परिवार के साथ मिलकर एक हीरे की रिंग बनवाई थी। सिंगर ने बताया कि रिंग की डिजाइन पसंद करने में टर्नर की बहन और उनकी सबसे अच्छे दोस्तों ने मदद की।
